मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन किया झाडू़ प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की एक बैठक इंदिरा पार्क में हुई। बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों ने लगातार दूसरे सरकार के खिलाफ झाडू प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संचालन संघ के इकाई सचिव राजपाल ने किया। इसमें मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य सचिव राजेंद्र जुलाना व ब्लाक बहादुरगढ़ प्रधान बिजेंद्र सैनी ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की एक बैठक इंदिरा पार्क में हुई। बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों ने लगातार दूसरे सरकार के खिलाफ झाड़ू प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संचालन संघ के इकाई सचिव राजपाल ने किया। इसमें मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य सचिव राजेंद्र जुलाना व ब्लाक बहादुरगढ़ प्रधान बिजेंद्र सैनी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगमों, नगरपरिषदों और नगर पालिकाओं में लागू की जा रही निजीकरण, आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा की नीतियों से भ्रष्टाचार एवं उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ रही है जो कि जनहित में नही है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका, नगरपरिषदों , नगर निगम मे स्टाफ की भारी कमी है जिसके कारण कर्मचारी भारी मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि 8 व 9 जनवरी की हड़ताल की तैयारी के लिए सरकार के विरोध में झाड़ू प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में राजेश, जितेंद्र, राजकुमार, अमित, जो¨गद्र, भगत, धर्मपाल, हरीश, प्रदीप माथुर, ऋषि, रामफूल हुड्डा, वीरभान राठी, राकेश सोलंकी, कृष्ण, अमित, लीला राम, सरोज, मोनिका, सुमन, गीता, राजबाला, संतोष, नीलम, राजवंती आदि ने भाग लिया।