अवैध कालोनी काटने पर केस दर्ज
अवैध कालोनी काटने पर केस दर्ज
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 12:28 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:35 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अवैध कालोनी काटने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिला नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की शिकायत पर पुलिस ने सांखौल गांव के ओमप्रकाश, ओमबीर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। विभागीय अधिकारियों ने शिकायत में बताया कि भू मालिकों द्वारा अवैध रूप से नियंत्रित एरिया में सड़क बना दी गई और प्लाटिग की गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें