कानौंदा के पास सड़क से नीचे गिरी कार, चालक की मौत, दूसरा जख्मी
??? ???? ??????? ?? ??????? ??????? ?? ??? ?????? ?? ??? ?? ??? ?????????? ???? ???? ?? ???? ??? ??? ????? ???? ?? ??? ?? ?? ???? ???? ???? ????? ?? ???? ??????? ?? ????? ??????? ??? ??????????? ?? ??? ?? ?? ??????? ?? ????? ?? ???? ???? ????? ?? ???? ?? ???? ??????? ???? ?? ?? ???
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानौंदा के पास सोमवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिल्ली के पंजाबखोड़ गांव का रहने वाला महेंद्र व कानौंदा गांव निवासी दीपक दोनों कार में सोमवार की रात कुलासी से कानौंदा की तरफ आ रहे थे। कार को महेंद्र चला रहा था। करीब 10 बजे जब गांव के नजदीक पहुंचे तो एक दम से कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढों में जा गिरी और पलटी खा गई। इसमें महेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर उसके साथी दीपक को भी चोट लगी, मगर वह बच गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर से पुलिस पहुंची। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। घायल दीपक के ब्यान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक महेंद्र शादीशुदा था और प्राइवेट काम करता था। उसका दो साल का एक बेटा है।