Move to Jagran APP

जमानत पर आए युवक पर चलाई गोली, हाथ में लगी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र के गाव बराही में जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:58 PM (IST)
जमानत पर आए युवक पर चलाई गोली, हाथ में लगी
जमानत पर आए युवक पर चलाई गोली, हाथ में लगी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

क्षेत्र के गाव बराही में जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर आए एक युवक पर तीन हमलावरों ने गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। घायल को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

बराही गाव निवासी हरिओम पुत्र चाद सिंह सोमवार की शाम खेतों में घूमने के लिए गया था। वहीं पर तीन हमलावर आए। उनमें से दो के पास हथियार थे। उन्होंने गोली चलाने की कोशिश की तो एक की पिस्तौल नही चल पाई। जबकि दूसरे की पिस्तौल की गोली चलते ही हरिओम घूम गया। ऐसे में गोली बायें हाथ की कलाई पर रगड़ खाती हुई निकल गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। शोर मचने पर परिजन व गाव के लोग दौड़े। घायल हरिओम को सिविल अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलते ही लाइन पार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के ब्यान दर्ज किए। गाव के तीन युवकों पर गोली चलाने का आरोप पुलिस ने बताया कि घायल हरिओम का पिता हरियाणा पुलिस में एएसआइ है और पंचकुला में पुलिस लाइन में है। उनका गाव के ही एक पक्ष से विवाद है। जनवरी 2018 में इसी विवाद के चलते चाद सिंह पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई थी। गोली से कोई जख्मी नहीं हुआ था। इसमें हरिओम और उसके भाई पर जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज है। इसी केस में हरिओम फिलहाल जमानत पर है। जिन तीन युवकों पर गोली चलाने का आरोप है उनके खिलाफ पुलिस ने नामजद अभियोग दर्ज कर लिया है। वर्जन..

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जाच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की तलाश में कई टीमें जुटी है।

--अमित कुमार, लाइन पार थाना प्रभारी, बहादुरगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.