Move to Jagran APP

जहरीला पदार्थ निगलकर युवक ने की आत्महत्या

शहर के नेहरू पार्क में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक के भाई ने कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत चार नामजद सहित कई लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू पार्क निवासी 31 वर्षीय विशाल ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात करीब एक बजे उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। विशाल दो बच्चों का पिता था। विशाल की मौत से परिजनों में रोष था

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:12 AM (IST)
जहरीला पदार्थ निगलकर युवक ने की आत्महत्या
जहरीला पदार्थ निगलकर युवक ने की आत्महत्या

भाई ने लगाया चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

loksabha election banner

शहर के नेहरू पार्क में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक के भाई ने कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत चार नामजद सहित कई लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेहरू पार्क निवासी 31 वर्षीय विशाल ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात करीब एक बजे उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। विशाल दो बच्चों का पिता था। विशाल की मौत से परिजनों में रोष था। विशाल के बड़े भाई विकास दहिया ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विशाल पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। कारण पूछने बताया था कि उसने मैच पर सट्टा लगाया था। सट्टे में नुकसान हुआ। इसके अलावा कुछ लोग उसे डराते धमकाते हैं, जान से मारने और बच्चों को उठवाने तक की धमकी देते हैं। एक और बात विशाल ने बताई थी कि उसने नीरज, दीपक छिल्लर, बबलू खत्री और अनुराग के साथ मिलकर प्लाट खरीदा था। अनुराग ने यह प्लॉट विशाल को बिना बताए बेच दिया और उसके हिस्से के पैसे भी नहीं दिए। इसके अलावा कुछ और लोग भी विशाल को परेशान कर रहे थे। लोगों के दबाव से परेशान होकर ही विशाल ने आत्महत्या की है। वर्जन..

शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

-बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना शहर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.