Move to Jagran APP

नारी उत्थान और उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी: कमलेश

भाजपा नेत्री कमलेश धर्मबीर वर्मा ने महिलाओं के साथ सेक्टर छह में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दे रही है। कमलेश वर्मा ने कहा कि उन्हें उनका ध्येय अधिक से अधिक जनसुविधाएं लोगों को दिलाना है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 12:20 AM (IST)
नारी उत्थान और उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी: कमलेश
नारी उत्थान और उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी: कमलेश

बहादुरगढ़ : भाजपा नेत्री कमलेश धर्मबीर वर्मा ने महिलाओं के साथ सेक्टर छह में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दे रही है। कमलेश वर्मा ने कहा कि उन्हें उनका ध्येय अधिक से अधिक जनसुविधाएं लोगों को दिलाना है।

loksabha election banner

इस मौके पर कमलेश धर्मबीर वर्मा ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को बताया। साथ में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान में हर उचित कदम उठा रही है। जितना सम्मान महिलाओं को भाजपा सरकार में मिला है उतना कभी किसी सरकार में नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर पूरा जोर है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। सरकार ने महिलाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए उनके हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर उन्हें लागू किया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए हैं। नारी उत्थान व उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी रही है। इस मौके पर सरोज शारदा, रोमा, ज्योति गोयल, विनिता शारदा, इला कथूरिया, सपना कथूरिया, माधवी, निकिता, डिपल गोयल, रेखा बंसल, मोनिका बंसल, सुनीता जैन, सुमन, रानी, सतपाल मौजूद थे। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ: नेहा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के छोटूराम नगर में रविवार को हुई सभा में भाजपा नेत्री ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उनका यहां वार्ड-9, 10 व वार्ड-11 के लोगों ने अभिनंदन किया। वार्डवासियों ने उनके समक्ष पेयजल, सीवर, डिस्पेंसरी व साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं को रखा।

भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव ने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में भाजपा सरकार भाजपा सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास की धारणा पर काम कर रही है। महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। नेहा शेखर यादव ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता के साथ आमजन के हितों को सुरक्षित रखने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। भाजपा सरकार में बेटियों के महिलाओं के उत्थान व विकास को लेकर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन आए दिन मजबूत हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.