बहादुरगढ़ में 5.40 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
विधायक राजेश जून ने बहादुरगढ़ में 5.40 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर छह और डिग्गी मार्ग की सड़कों के ...और पढ़ें
-1789555052409_m.webp)
सड़कों का निर्माण शुरू। AI जनरेटेड
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने सोमवार को 5.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
सेक्टर छह की मुख्य सड़क व 9 संपर्क सड़कों पर 3.83 करोड़ तथा वार्ड तीन के डिग्गी वाले मुख्य रोड पर 1.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आशीर्वाद से बहादुरगढ़ हलके में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। क्षेत्र की जरूरत के अनुसार एस्टीमेट तैयार करवाकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में इन सड़कों के फाइनल एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश मिले थे और नवंबर में 18 करोड़ 80 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। अधिकारियों की कमी और अन्य कारणों से टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू हो गए हैं।
सेक्टरवासियों और वार्डवासियों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। डिग्गी रोड के कार्यक्रम में उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। विधायक ने बताया कि डिग्गी रोड ड्रेन तक बनाई जाएगी। इससे वार्ड दो और तीन के लोगों को लाभ मिलेगा।
इस दौरान नप अधिकारियों के अलावा पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, भाजपा नेता डा. पंकज जैन, नरेश भारद्वाज, पार्षद राजेश मकड़ौली, अश्वनी शर्मा, कुलदीप राठी, परवीन सोनू, सत्यप्रकाश छिक्कारा, हरिमोहन धाकरे, युवराज छिल्लर मौजूद रहे।
