बहादुरगढ़ नवजात शिशु तस्करी: 11वां आरोपी जसप्रीत रिमांड पर, 10 राज्यों में 60 से ज्यादा बच्चों को बेचने का खुलासा
बहादुरगढ़ में नवजात शिशु तस्करी मामले में 11वें आरोपित जसप्रीत ने पुलिस रिमांड पर बताया कि वह पहली बार सरगना ...और पढ़ें
-1776051479926_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पहली बार आया था सरगना के साथ
गिरोह ने 10 राज्यों में 60 से अधिक बच्चे बेचे
पुलिस सरगना प्रगट सिंह उर्फ लाडी की तलाश में
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर चल रहे 11वें आरोपित जसप्रीत ने पुलिस को बताया है कि वह पहली बार इस गिरोह के सरगना प्रगट सिंह उर्फ लाडी के साथ आया था। उसे रोहतक तक चलने के लिए बोला गया था। हालांकि पुलिस आरोपित के कथन की सत्यता जांच रही है।
जिस दिन इस गिरोह को पकड़ा गया, उस दिन जसप्रीत अलग कार में लाडी के साथ था। वे दोनों फरार हो गए थे। अब पुलिस जसप्रीत को पंजाब से पकड़कर लाई और उसे यहां पांच दिन के रिमांड पर लिया। उससे पूछताछ चल रही है। गिरोह के सदस्यों द्वारा जुटाए गए 15 लाख रुपये पुलिस अभी तक बरामद कर चुकी है।
सरगना की तलाश तेज
पुलिस की दो टीमें पंजाब में इस गिरोह के सरगना प्रगट सिंह उर्फ लाडी की तलाश में जुटी हैं। पुलिस को अभी तक इस गिरोह द्वारा 60 से ज्यादा बच्चों काे बेचने का पता लग चुका है। यह संख्या अभी और बढ़ने के आसार हैं। गिरोह के सात सदस्य जेल जा चुके हैं।
आठवां सदस्य जसप्रीत अभी पुलिस की गिरफ्त में है। इस बीच पुलिस ने आरोपित जसप्रीत से सरगना लाडी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह तो पहली बार उसके साथ यहां आया था।
इधर, पुलिस ने अभी तक की जांच में 10 राज्यों में इस गिरोह का नेटवर्क फैला होने की जानकारी जुटाई है। गिरोह का एक सदस्य संदीप अपने ही अलग-अलग पत्नियों से हुए दो बच्चों को बेच चुका है। जिन लोगों ने बच्चों को खरीदा है, उनकाे पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) इस पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- नवजात बच्चों की तस्करी: कभी ड्राइवर था गिरोह का सरगना, धंधे में नर्स पत्नी का बड़ा रोल; अवैध को ऐसे बनाते थे लीगल
यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ शिशु तस्करी तस्करी मामला: बच्चों को बेचकर जुटाए 15 लाख रुपये गिरोह के सदस्यों से बरामद, सरगना की तलाश तेज
यह भी पढ़ें- नवजात शिशु तस्करी कांड में बड़ा खुलासा, पैसों के लालच में गैंग के सदस्य ने बेच डाले दो पत्नियों से हुए दो बच्चे
