विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर कूड़े के ढेर देख भड़कीं चेयरपर्सन सरोज राठी, अफसरों और ठेकेदार को लगाई फटकार

Published: Tue, 28 Jul 2026 10:21 AM (IST)

नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बहादुरगढ़ के डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण न होने पर अधिकारियों व ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. चेयरपर्सन सरोज राठी ने बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।

  2. कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

  3. व्यवस्था सुधारने और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने सोमवार को नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घर-घर से एकत्रित किए जा रहे कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

लंबे समय से कूड़े का उचित निस्तारण नहीं होने के कारण डंपिंग स्टेशन पर कूड़े के ढेर सड़ रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर परिषद को लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं।

जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और मौके पर ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही सरोज राठी ने शहर से डंपिंग स्टेशन तक कूड़ा ले जाने वाले सभी वाहनों को तिरपाल से ढककर चलाने के निर्देश दिए, ताकि रास्ते में कूड़ा न गिरे और दुर्गंध भी कम फैले। डंपिंग स्टेशन पर कूड़े का उचित सेग्रीगेशन कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डंपिंग स्टेशन पर कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही से आम लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि निर्देशों की अनदेखी की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कूड़ा परिवहन और उसके सेग्रीगेशन की व्यवस्था को भी पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि शहर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।

अधिकारियों ने चेयरपर्सन को भरोसा दिलाया कि जल्द ही डंपिंग स्टेशन पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा और कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया को नियमित और वैज्ञानिक बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, एमई जोगेंद्र सिंधु, जेई नीरज, सीएसआइ सुंदर और एसआई सुनील हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ऑटो ड्राइवरों को सख्त हिदायत: वर्दी पहनें, नियमों का पालन करें और यात्रियों से सम्मान से पेश आएं