विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज कड़ी सुरक्षा में हाेगा बहादुरगढ़ बार का चुनाव, अंतिम सूची में रह गए 902 मतदाता

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:20 AM (IST)

बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगा, जिसमें 902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. आज कड़ी सुरक्षा में होगा बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव।

  2. 902 मतदाता करेंगे अध्यक्ष समेत चार पदों पर मतदान।

  3. सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव संपन्न।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में होगा। इस बीच मतदाता सूची को भी अंतिम रूप दिया गया। पहले इसमें 905 मतदाता थे।

मगर निर्धारित प्रक्रिया में तीन के नाम हटाए जाने के बाद अंतिम सूची में 902 मतदाता रह गए हैं। इस बार चार प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अतिरिक्त उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में इन पदों पर जीत के लिए प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क तेज कर दिया है।

मतदान 11 सितंबर को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र राठी, देवेंद्र लाठर और विक्रम सिंह छिल्लर प्रत्याशी हैं।

उपाध्यक्ष पद के कौन हैं प्रत्याशी?

उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीत सांगवान, संजय कुमार और घनश्याम राठी हैं। अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर अनीता यादव, ज्योति कौशिक और डा. प्रेमवती शर्मा मैदान में हैं। वहीं सचिव पद पर अमित छिकारा, तरुण राठी और ललित सैनी उतरे हुए हैं।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सह सचिव पद पर ममता और सीमा ने नामांकन दाखिल किया था। ममता के नामांकन वापस लेने के बाद सीमा का निर्विरोध चुनाव हो गया था।

वहीं लाइब्रेरियन एवं कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु सहरावत भी निर्विरोध चुने गए हैं। संयुक्त सचिव और अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं।

चुनाव अधिकारी राजकुमार छिल्लर ने बताया कि वीरवार सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए आवश्यक पुलिस सुरक्षा मांगी गई है।