हथियारों के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस की एक टीम द्वारा हथियारों के बल पर मारुति वैगन आर गाड़ी छीनने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आसौदा थाना की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रीतम ¨सह ने बताया
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
पुलिस की एक टीम द्वारा हथियारों के बल पर कार छीनने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आसौदा थाना की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रीतम ¨सह ने बताया कि सन्नी निवासी गांव लाठ जिला सोनीपत, हाल मस्तनाथ नगर रोहतक ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह 22 अक्टूबर की शाम को अपनी कार लेकर रोहतक दिल्ली बाईपास से दिल्ली के लिए चला था। दिल्ली बाईपास से चार युवक दिल्ली जाने के लिए गाड़ी में बैठे थे। जब वह जाखौदा बाईपास के नजदीक पहुंचा तो पिछली सीट पर बैठे एक लड़के ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। दूसरे ने गाड़ी वहीं रुकवा ली और पीछे से एक लड़का हथियार लिए उसके पास आया। उसने गाड़ी की चाबी ले ली और उसको नीचे उतार दिया। चारों उसकी गाड़ी को लेकर भाग गए थे। इस पर मामला दर्ज किया गया था। एसपी पंकज नैन के निर्देशानुसार एक अभियुक्त को थाना आसौदा के एरिया से काबू किया गया। उसका नाम जय भगवान पुत्र दयानंद है। वह गांव बिधराण जिला जींद का रहने वाला है। प्राथमिक पूछताछ में उसने गाड़ी छीनने की वारदात का खुलासा किया। सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम ¨सह ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व योजना के अनुसार गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दिल्ली बाईपास पर खड़े थे। जहां से वे कार में बैठ गए। कार छीनकर वे जींद की तरफ गए थे। उचाना पहुंचकर गाड़ी में पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद गाड़ी को वहीं पर छोड़कर भाग गए थे। कार को लावारिस हालत में उचाना के क्षेत्र से बरामद किया गया था। वर्जन..
एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--प्रीतम ¨सह एएसआइ, जांच अधिकारी, आसौदा थाना।