प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी: राजेंद्र जून
प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी राजेंद्र जून
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं। 2014 के लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार की पोल आज जनता के सामने पूरी तरह से खुल चुकी है। हरियाणा व देश की जनता जनविरोधी भाजपा सरकार को 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने को तैयार बैठी है। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र ¨सह जून ने कांग्रेस पार्टी के सेक्टर 2 स्थित कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। राजेंद्र जून ने कहा कि हरियाणा में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से बहादुरगढ़ हलके सहित प्रदेश का विकास ठप हो चुका है। पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ हलके सहित पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ था। राजेंद्र जून ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार से आज किसान, व्यापारी, युवा, खिलाड़ी, श्रमिक सहित सभी वर्ग दुखी है। उन्होंने बताया कि शहर के धर्मपुरा स्थित कांग्रेस पार्टी का कार्यालय अब सेक्टर 2 की कोठी नंबर 1999 में शिफ्ट हो गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र धर्मपुरा कालेानी स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं व हलके की जनता को अपने वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी का समाना करना पड़ता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी का कार्यालय सेक्टर 2 शिफ्ट कर दिया गया है।