Move to Jagran APP

5 सितंबर की हड़ताल पर अडिग रोडवेज कर्मी, किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : आगामी 5 सितंबर की हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी अडिग है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 11:55 PM (IST)
5 सितंबर की हड़ताल पर अडिग रोडवेज कर्मी, किया प्रदर्शन
5 सितंबर की हड़ताल पर अडिग रोडवेज कर्मी, किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

आगामी 5 सितंबर की हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी अडिग है। सोमवार को एक बार फिर बहादुरगढ़ सब डिपो में कर्मचारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई और प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा हड़ताल के सिलसिले में एस्मा लगाए जाने से कर्मचारी और ज्यादा भड़के हुए है।

हरियाणा रोडवेज ज्वाइट एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार को फिर से मीटिग की गई। इसकी अध्यक्षता इटक डिपो प्रधान मंजीत दलाल ने की। मंच का संचालन भगवान सिंह राठी ने किया। बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित महराणा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि 5 सितंबर को रोडवेज में पूर्ण रूप से हड़ताल होगी। सरकार से माग है कि 700 प्राइवेट परमिट रद किए जाएं और पूर्व में जो समझौते अधिकारियों के साथ हुए है, वे लागू किए जाएं। सरकार एस्मा लगाकर कर्मचारियों को भड़का रही है। इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 5 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल अनिश्चित कालीन भी हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी। इस मौके पर अनूप सिंह, एस केएस प्रधान कर्मबीर छिल्लर, अनिल, अमित, राजकुमार, सुनील, दिनेश, नरेश, सोमबीर, विजय ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.