कुलासी में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : कुलासी गाव में शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
कुलासी गाव में शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी गई। सुबह रक्तरजित हालत में उसका शव जमीन पर मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुची और छानबीन शुरू की गई। मगर हत्या किसने और क्यों की, यह अभी पता नहीं चल पाया है। हालाकि पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है। फोरेसिक टीम ने भी मौके पर पहुचकर साक्ष्य जुटाए।
भवन निर्माण कार्य से जुड़ा था मृतक रामनिवास
45 वर्षीय रामनिवास पुत्र चंदन सिंह भवन निर्माण कार्य से जुड़ा था। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर प्लाट में चारपाई पर सो रहा था। शुक्रवार की रात उसकी तेजधार हथियार से सीने और गर्दन के पास वार कर हत्या कर दी गई। हमला किस वक्त हुआ, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने सुबह करीब 5 बजे देखा तो रामनिवास खून से लथपथ हालत में चारपाई से नीचे पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद चीख-पुकार मची तो आसपास के अन्य परिवार भी जाग गए। पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह टीम के साथ पहुचे। छानबीन शुरू की गई। फोरेसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर बिखरे रक्त के नमूने लिए गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी
रामनिवास की हत्या के पीछे किसका हाथ है और इसकी क्या वजह रही, इस पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रामनिवास का काम मेहनत-मजदूरी का था। उसकी किसी के साथ कोई रजिश नही थी। ऐसे में हत्या क्यों की गई, यह बड़ा सवाल है। रामनिवास के छह भाई है। सभी आसपास ही रहते है। रामनिवास अविवाहित था। मृतक की बहन सुमित्रा ने बताया कि उसका भाई परिवार के अन्य लोगों पर निर्भर नहीं था। अपना गुजारा खुद चला रहा था। घटना के बाद गाव में पसरा सन्नाटा
घटना के बाद से गाव में सन्नाटा पसरा है। परिजन भी कारणों को लेकर अनभिज्ञता जता रहे है, तो ऐसे में बाकी ग्रामीणों के तो एक तरह से होठ ही सिले हुए है। सभी खामोश है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर रामनिवास की हत्या किसने और क्यों की। इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं। वर्जन..
मृतक की बहन सुमित्रा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
--जसबीर सिंह, एसएचओ, सदर बहादुरगढ़।