कार की टक्कर से 11 साल के बच्चे की मौत
आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दहकौरा के पास कार की टक्कर से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी उसका पता नहीं चल पाया है। रोहतक पीजीआइ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। दहकोरा निवासी श्रीभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका 11 वर्षी
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दहकौरा के पास कार की टक्कर से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी उसका पता नहीं चल पाया है। रोहतक पीजीआइ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। दहकौरा निवासी श्रीभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका 11 वर्षीय पुत्र भविष्य रविवार को उसके साथ गांव से खेत की तरफ दौड़ लगाता हुआ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। इसमें वह सड़क पर दूर पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे पहले खेड़ी साध के नजदीक एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे रोहतक पीजीआइ भेजा गया। वहां पर इलाज के दौरान भविष्य ने दम तोड़ दिया। इधर, जांच अधिकारी राजेंद्र एचसी ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, इकलौते पुत्र की मौत से परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।