सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए जिप वाइस चेयरमैन सम्मानित
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार अंबाला शहर में जिला परिषद के रजनीश को सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार अंबाला शहर में जिला परिषद वाइस चेयरमैन रजनीश शर्मा को सम्मानित किया गया। समाज के उत्थान व आपसी सद्भाव-समरसता, भाईचारे और गोरक्षा कार्यों के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने जिला ब्राह्मण सभा की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रदीप शर्मा ने कहा कि हम सभी को दूसरों के हित के लिए श्रद्धा और लगन से काम करना चाहिए। मौके पर हलका ब्राह्मण सभा के प्रधान तिलक राज शर्मा जहांगीरपुर, सतीश, अर¨वद शर्मा, सोमनाथ शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. जयकिशन शर्मा, डिप्टी लाल शर्मा, कुबेर पराशर, संजय मेहता, कश्मीरी लाल, विजय मेहता, अरुण भारद्वाज, सुनील मेहता, संदीप शर्मा, गगन, वीरेंद्र शर्मा, दीपक, अमन शर्मा, ¨प्रस शर्मा, अतुल शर्मा, संदीप शर्मा, मनीराम, राजकुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे। दिल्ली के प्रगति मैदान में नृत्य के जरिए बिखेरी छात्राओं ने हरियाणा संस्कृति की छटा
फोटो: 23
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दिल्ली के प्रगति मैदान में हरियाणा दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सोहन लाल डीएवी स्कूल की छात्राओं ने धमाल मचाते हुए हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेर दी। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी नृत्य पेश करते हुए प्रदेश की संस्कृति को पेश कर उपस्थिति का मन मोह लिया। विपुल गोयल ने टीम की सराहना की। स्कूल ¨प्रसिपल नीलम मलिक ने प्रशिक्षक बुधराम व पूरी टीम की पीठ थपथपा कर आगे भी इससे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।