पेट्रोल-डीजल को लेकर युवा कांग्रेस ने मटका फोड़ा, फूंका पुतला
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के विजय रत्न चौक पर पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों क
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के विजय रत्न चौक पर पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से मटका फोड़ कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका। प्रदर्शन हरियाणा युवा कांग्रेस के सचिव अतुल महाजन की अध्यक्षता में हुआ। युवा कांग्रेसियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। महाजन ने कहा कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम ने बढ़ने से जनता के ऊपर जो आर्थिक बोझ बढ़ा है। अब रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। गैस सिलेंडर के दाम वैसे भी 30 रुपये भी बढ़ चुके हैं।
एक आदमी गैस सिलेंडर लेने के एक हजार रुपये डालने होंगे और उसके बाद उसकी सब्सिडी आएगी। यह आम जनता के लिए मजाक है। देश में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से आम जनता को काफी दिक्कत हो रही है। इस मौके पर रतन लाल टांक ने भी बात रखी। मौके पर राजन शास्त्री, गौरव मदान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी बीसी सैल के महासचिव सतीश कनौजिया, साहिल सैनी, रजत खनेज, प्रमोद शिवाला मंडी, नवीन तुतेज, अक्षय कौशिक, निर्मल, माया राम, सतीश कनौजिया, सुरेश सौदा समेत अन्य मौजूद थे।