सदर बाजार में युवक पर हमला, सिर पर आए 40 टांके
सदर बाजार में मंगलवार को जमकर ईट-पत्थर चले।
जागरण संवाददाता, अंबाला
सदर बाजार में मंगलवार को जमकर ईट-पत्थर चले। करीब 40 लोगों ने समाचार पत्र के एजेंट श्याम कुमार पर ईंट-पत्थरों से हमलाकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। उसके सिर में टांके आए हैं। घायल का कहना है कि इस हमले में उसकी रोजाना की बिक्री के करीब 50 हजार रुपये भी गिर गए और नहीं मिले। अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
श्याम कुमार निवासी पल्लेदार मुहल्ला ने बताया कि वह 22 अक्टूबर सुबह अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक पर मौजूद था। ग्वाल मंडी से शंकर, चवन्नी सहित करीब 40 लोग सुबह छह बजे सदर बाजार चौक पर आए। लूट के इरादे से आए इन हमलावरों ने उस पर हथियारों, ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उसने बचने की कोशिश की। इसी दौरान उसके रोजाना बिक्री के करीब 50 हजार रुपये थे, जो गिर गए और उनको नहीं मिले। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उसके सिर में टांके लगे हैं। अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।