Move to Jagran APP

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने मंत्री विज को भेंट की हॉकी और टीशर्ट

देश की महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खेल नीति को लेकर चर्चा की और अन्य खेल गतिविधियों पर भी बातचीत की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 07:20 AM (IST)
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने मंत्री विज को भेंट की हॉकी और टीशर्ट
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने मंत्री विज को भेंट की हॉकी और टीशर्ट

जागरण संवाददाता, अंबाला : देश की महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खेल नीति को लेकर चर्चा की और अन्य खेल गतिविधियों पर भी बातचीत की। रानी रामपाल ने विज को हॉकी स्टिक और खिलाड़ियों के हस्ताक्षर की गई टी शर्ट भी भेंट की।

loksabha election banner

विज ने कहा कि खिलाड़ियों को और बेहतर से बेहतर खेल सुविधा मिल सके इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने विदेशों में भी विजय पताका लहराकर प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है। लड़कियों ने भी खेल जगत में अपनी प्रतिभा से सभी को चकित करते हुए अनेकों पदक जीते हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। रानी रामपाल ने कहा कि विज के खेल मंत्री रहने के दौरान खेल नीति से जहां खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। उसी की बदौलत खिलाड़ी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो नई खेल नीति बनी है, उसका दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। इस मौके पर अजय बवेजा और मीडिया कोआर्डिनेटर विजेंद्र चौहान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.