भाजपा सरकार में हर वर्ग की मुश्किलें बढ़ी : सुमित्रा चौहान
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : केंद्र में भाजपा की सरकार को बने तीन साल पूरे हो चुके ह
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : केंद्र में भाजपा की सरकार को बने तीन साल पूरे हो चुके हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी घोषणा होती है जिससे विशेषकर महिलाओं की मुश्किलें बढ़ती हैं। नोटबंदी के बाद जो दावे किए गए थे उसकी असलियत अब किसी से छिपी नहीं है। महंगाई, जीएसटी, किसानों की बढ़ती आत्महत्याएं आदि ऐसे मुद्दे हैं जिनसे हर वर्ग की मुश्किलें बढ़ी हैं। ऐसे में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि भाजपा के तीन साल देश बदहाल नारे के साथ 25 अगस्त को संसद का घेराव करेगी। ये बातें प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुमित्रा चौहान ने छावनी में कहीं। वह छावनी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से भी मुखातिब हुई। चौहान ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को कारगर कदम बताया।
महिला कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज बनाई गई चित्रा सरवारा ने कहा कि महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने की एक आवाज संसद में व एक समाज में उठानी है। जिला प्रधान वेणू अग्रवाल, प्रदेश महासचिव रूचि शर्मा, रंजीता मेहता, बिमला सरोहा, सुमन मेहरा भी मौजूद रही।
महिलाओं के 33 फीसद आरक्षण राजीव गांधी का सपना
सुमित्रा चौहान ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी राजीव गांधी का सपना था। ऐसे में महिला कांग्रेस ने राजनीति में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था जो कि 20 अगस्त को राजीव गांधी के जन्म दिवस पर संपन्न होगा। इन हस्ताक्षरों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा जाएगा ताकि राष्ट्रपति को भेजा जा सके।
भाजपा सरकार में महिलाओं का सिर झुका
सुमित्रा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विकास के नाम से जानी जाती थी, जबकि अब आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों ने सिर झुकाने का काम किया है। गुरुग्राम जैसे शहर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी घर नहीं चलाया उन्हें महिलाओं की पीड़ा का क्या पता? राज्यसभा से मायावती के इस्तीफे पर कहा कि कांग्रेस इसकी ¨नदा करती है। मायावती को बोलने तक नहीं दिया गया। प्रदेश कांग्रेस में किसी प्रकार की फूट से इंकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पार्टी सिद्धांतों पर ही काम कर रहे हैं।