नवजात नातिन से मिलकर लौट रही महिला हादसे में घायल
महेश नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल में जन्मी नातिन से मिलकर लौट रही 50 वर्षीय वंदना हादसे में घायल हो गई। यह हादसा छावनी के इंदिरा चौक के पास हुआ। वंदना अपने बेटे मन्नू प्रताप के साथ कार में सवार थी तभी दूसरी कार से टक्कर हो गई। वंदना का माथा शीशे पर लगा जिस कारण वह लहूलुहान हो गई।
जागरण संवाददाता, अंबाला: महेश नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल में जन्मी नातिन से मिलकर लौट रही 50 वर्षीय वंदना हादसे में घायल हो गई। यह हादसा छावनी के इंदिरा चौक के पास हुआ। वंदना अपने बेटे मन्नू प्रताप के साथ कार में सवार थी तभी दूसरी कार से टक्कर हो गई। वंदना का माथा शीशे पर लगा जिस कारण वह लहूलुहान हो गई। उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां वह उपचाराधीन है। डेराबसी निवासी मन्नू ने बताया कि उसकी बहन के पास बेटी ने जन्म लिया था। वह अपनी मां वंदना को लेकर आया था। लौटते समय गोल चक्कर पर एक अन्य कार ने ब्रेक ना मारते हुए टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।