पौधारोपण कर हमें धरती को हरा भरा बनाए रखना है : गोयल
विधायक असीम गोयल ने आइटीआइ महिला में जिला स्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कर हम धरती को हरा बना सकते हैं।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: विधायक असीम गोयल ने कहा कि पौधारोपण कर न सिर्फ हमें धरती को हरा भरा करना है, बल्कि पौधों के पेड़ बनने तक हमें उनकी देखभाल भी करनी है। वे रविवार को आइटीआइ (महिला) में जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ पौधारोपण करके उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को पौधा देकर उसे पेड़ बनने तक देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि पीपल एक ऐसा पेड़ है जो हमें 24 घंटे आक्सीजन देने का काम करता है। भगवान शिव का अवतार मानें तो यह वृक्ष हैं। पावन पर्व सावन मास पर वन महोत्सव का शुभारंभ करना काफी सराहनीय है। सावन मास जब भी शुरू होता है तो जीवन में उल्लास उत्पन्न होता है।
उप वन संरक्षक हैरतजीत कौर तथा अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया। विधायाक ने वन चेतना यात्रा जल शक्ति एवं पौधागिरी अभियान के तहत वन विभाग द्वारा निश्शुल्क पौधा वितरण करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
--------
प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
वन मंडल द्वारा वन महोत्सव के तहत 12वीं कक्षा की स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलदेव नगर के सुशील को प्रथम, इसी स्कूल के तरूण कुमार को दूसरा तथा रोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा की प्रतियोगिताओं के तहत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलदेव नगर जगदीप नागर ने पहला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेमनगर की पलक ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाईन की अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विधायक ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र व नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में उद्बोधन देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी राजेश कुमार, रेंज ऑफिसर सुनील कुंडु, मनदीप राणा, मंडल अध्यक्ष अर्चना छिब्बर, रितेश गोयल, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, संजीव गोयल टोनी, के.एस. वालिया, रमन दुग्गल, राकेश मक्कड़, प्राचार्या जगमोहन लाल, रोहित गुप्ता, रविन्द्र कुमार, सतबीर सैनी आदि मौजूद रहे।