114 भापजा पदाधिकारी शाह से करेंगे मुलाकात
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिला अंबाला से 114 भाजपा पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिला अंबाला से 114 भाजपा पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने रोहतक जाएंगे। जिला पदाधिकारियों को चार अगस्त का समय राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट करने के लिए मिला है। उनसे मिलने के लिए जाने वाले पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार की अध्यक्षता में शहर रेस्ट हाउस में हुई। इसमें चार अगस्त को जाने वाले सभी लोगों की सहमति ली गई और उन्हें परिचय पत्र बनवाने को कहा।
जिलाध्यक्ष जगमोहन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय कार्यक्रम में वह प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बेठक लेंगे, प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों से बात करेंगे। अलग अलग जिले के पदाधिकारियों से मिलकर फीडबैक लेंगे और दिशानिर्देश देंगे। बैठक में राजेश बतौरा, अनुभव अग्रवाल, राज ¨सह, शुभादेश मित्तल, अश्वनी कुमार सहित अनेक पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रधान और जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।