दस्तावेजों पर अलग-अलग नाम होने से फंसी वोट
शहर के जीआरएसडी में बने बुथ पर वृद्ध महिला को वोट डालना नसीब नहीं हुआ। क्योंकि उसके दस्तावेजों में एक नाम नहीं था। वोटर कार्ड पर जहां महिला का नाम शांति देवी और वहीं अन्य दस्तावेजों पर देवी लिखा हुआ था। काफी देर तक अपनी वोट डालने के लिए गुहार लगाती रही। इसके बाद वापस लौटना पड़ा।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

देवी ने बताया वह वोट डालने गई थी, जहां से उसे बिना वोट डाले वापस भेज दिया। जहां से उसे कहा कि गया दस्तावेज सही नहीं है। इसके बाद अंदर बैठे एजेंटों ने भी वोट को तस्दीक किया और उसे वोट डालने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने वोट नहीं डालने दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन एक तरफ दावा कर रहा था सभी नागरिकों को मतदान करना है, जब अपना घर का काम छोड़ कर वोट डालने आये हैं तो उन्हें वोट नहीं डालने दी जा रही। जबकि यह उसकी गलती नहीं है, यह वोट बनाने वालों से ही गलती हो रखी है। जिसे भुगतना उसे पड़ रहा है।