कॉमेडी प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस अव्वल
मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी में मंगलवार को कॉमेडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। बचों ने अपने अंदाज में मंच पर कॉमेडी पेश की जिसे सभी ने सराहा। यह प्रतियोगिता इंटर हाउस करवाई गई।
जागरण संवाददाता, अंबाला
मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी में मंगलवार को कॉमेडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने अपने अंदाज में मंच पर कॉमेडी पेश की, जिसे सभी ने सराहा। यह प्रतियोगिता इंटर हाउस करवाई गई। विवेकानंद सदन के रोहित शर्मा ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश दिया। दूसरा स्थान टैगोर सदन को मिला जिसमें विद्यार्थियों ने अलग- अलग दशक के माता -पिता का व्यवहार कॉमेडी के रूप में पेश किया। तीसरा स्थान शिवा जी सदन व चौथा स्थान आंबेडकर सदन को मिला। विद्यालय के प्राचार्य आरपी राठी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और सभी को उनकी प्रतिभा के लिये बधाई दी।