भाजपा की नीतियों में आस्था जता ज्वाइन किया
भाजपा की विकासकारी नीतियों से प्रभावित होकर सरदार जोनी के नेतृत्व में अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने भाजपा को ज्वाइन किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला : भाजपा की विकासकारी नीतियों से प्रभावित होकर सरदार जोनी के नेतृत्व में अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने भाजपा को ज्वाइन किया। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने ने भाजपा मे शामिल सभी लोगों का पार्टी कार्यालय मे पटका पहना कर स्वागत किया । उन्होंने कहा कि इन सभी को पार्टी में मान सम्मान दिया जाएगा। भाजपा में शामिल होने वालों में रौनक सिंह, सुरेंद्र सहगल, जय सिंह ,अमनदीप सिंह, सोनू सिंह ,सतविदर सिंह , विचित्र सिंह ,जरनैल सिंह, मनजीत सिंह, रतन सिंह, साहिल, जतिन , रफीक ,मोहित ,किशोर राहुल प्रधान अश्विनी सोनू आयुष गुरजीत शर्मा जतिन वैश्य अमन मुकुल सोनकर विनोद जीतू पाल विकास राहुल बबलू वाजिद और हिमांशु शामिल हैं। इस अवसर पर सदर मंडल महामंत्री ललित चौधरी, राजीव डिपल, अनिल कौशल, मीडिया प्रभारी विजेंद्र चौहान मौजूद रहे।