स्वच्छता अभियान के लिए विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी
अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर सोमवार को छावनी के रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक मी¨टग ली। इस मी¨टग में विज ने कार्यकर्ताओं की 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को लेकर ड्यूटियां लगाई।
जागरण संवाददाता, अंबाला
प्रदेशभर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर सोमवार को छावनी के रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक मी¨टग ली। इस मी¨टग में विज ने कार्यकर्ताओं की 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को लेकर ड्यूटियां लगाई। सदर मंडल में महामंत्री ललित चौधरी, राजीव गुप्ता को 17 से 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह के कार्यक्रम की जिम्मेदारी, पूर्व पार्षद राजकुमार राजा, अनिल नागर, पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा 29 सितंबर शौर्य दिवस के कार्यक्रम मनाने की जिम्मेदारी मंडल प्रधान सोम चोपड़ा को सौंपी।
मीडिया का काम अनिल दत्ता को सौंपा। महेशनगर मंडल में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सफाई अभियान की जिम्मेदारी महामंत्री अजय पराशर, अनिल अग्रवाल, 15 से 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह के कार्यक्रम मनाने की जिम्मेदारी महामंत्री महेंद्र सेठी, पुनीत सरपाल, विनीत गुप्ता, 29 सितंबर को शौर्य दिवस के कार्यक्रम की जिम्मेदारी मंडल प्रधान एवं पार्षद सरदार जसवीर ¨सह जस्सी, मीडिया का काम बिजेंद्र चौहान को सौंपा। ग्रामीण मंडल में अभियान की जिम्मेदारी ग्रामीण मंडल महामंत्री रामबाबू यादव व किरणपाल चौहान को सौंपी। 22 से 25 सितंबर तक कार्यक्रम की जिम्मेदारी सरदार रणधीर ¨सह, नरेंद्र राणा, नीटू सचदेवा, 29 सितंबर को शौर्य दिवस के लिए मंडल प्रधान बल¨वद्र ¨सह जबकि मीडिया की जिम्मेदारी बल्केश वत्स को सौंपी।