दो गुटों में सरेआम चले डंडे, बाद में हुआ समझौता
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शौर्य चौक पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर डंडों व हथियार से हमला किया जिसमें कुछ युवक जख्मी भी हो गए।
जासं, अंबाला शहर : शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शौर्य चौक पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर डंडों व हथियार से हमला किया, जिसमें कुछ युवक जख्मी भी हो गए। यह झगड़ा करीब 20 से 25 मिनट तक चला। वहीं विवाद को देखकर राहगीर दूर भाग गए। इसी दौरान किसी ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों में आपस में समझौता करवाकर रफादफा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी ऋषभ ने बताया कि वह दोपहर को जिम की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह शौर्य चौक पर पहुंचा तो उसने देखा दो युवाओं के गुट में विवाद हो रहा था। दोनों गुट हथियारों से लैस थे। जिसमें 10 से 15 युवा हाथों में डंडे व हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे।