टोल प्लाजा पर पास बनवाने को लेकर हुआ झगड़ा
गांव सैनी माजरा टोल प्लाजा पर एक पार्टी के नेता व टोल कर्मचारी में नोकझोंक हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की नौबत झगड़े तक पहुंच आई।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गांव सैनी माजरा टोल प्लाजा पर एक पार्टी के नेता व टोल कर्मचारी में नोकझोंक हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की नौबत झगड़े तक पहुंच आई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत करवाया। हालांकि मामला शनिवार दोपहर का बताया गया है। बताया गया है पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत थाना नग्गल में दी। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामले को निपटाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक पार्टी के जिलाध्यक्ष पेहवा से कार में अपने गांव की ओर आ रहे थे तो टोल प्लाजा पर पास बनवाने के लिए रूक गए। जब वे पास के लिए टोल कर्मी के पास गए। मगर कर्मियों ने उन्हें अन्य काउंटर से पहले फास्ट टैग की फीस जमा करवाने के लिए कहा। जब वह फीस जमा करवाने के बाद लौटे तो टोल कर्मियों ने काफी देर खड़ा करके रखा और पास बनाने की प्रक्रिया को जल्द करने की बात कही। इसी बात को लेकर कर्मचारी भड़क गए। बस इसी को लेकर दोनों पक्षों में पहले काफी देर तक नोकझोंक होती रही, उसके बाद बात हाथापाई तक आ गई। झगड़ा बढ़ता देख कर्मचारियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया।