सफेदे से भरी ट्राली ने मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की मौत
सफेदे से भरी ओवर लोड ट्राली की टक्कर से बहन के घर से वापस लौट रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:29 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 01:29 AM (IST)
जासं, अंबाला शहर: सफेदे से भरी ओवर लोड ट्राली की टक्कर से बहन के घर से वापस लौट रहे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा रविवार रात हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई हर¨वद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हर¨वद्र ¨सह ने बताया कि उसका भाई लालचंद मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर आबुपुर कुराली गया था। रविवार रात वह वापस आ रहा था। गांव जड़ौत के पास सफेदे से लदी ओवर लोड ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मौके पर ही लालचंद ने दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें