सिविल खेल फुटबॉल प्रतियोगिता की टीम चयन के लिए हुआ ट्रायल
जासं, अंबाला शहर : मध्य प्रदेश में खेली जाने जाने वाली ऑल इंडिया सिविल खेल प्रतियोगिता को लेकर ट्रायल लिया गया।
जासं, अंबाला शहर : मध्य प्रदेश में खेली जाने जाने वाली ऑल इंडिया सिविल खेल प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर-10 में फुटबॉल के ट्रायल हुए। मध्य प्रदेश के टीटी नगर में 17 से 22 दिसंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के ट्रायल में विभिन्न विभागों से करीब 40 खिलाड़ी पहुंचे।
विभाग के उप निदेशक अरूण कांत के मुताबिक ट्रायल से 20 सदस्यीय दल का चयन किया जाएगा। इस टीम के साथ एक मैनेजर व एक कोच मध्यप्रदेश रवाना होंगे। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार इस ट्रायल में बिजली निगम सहित विभिन्न निगमों, पुलिस विभाग, एचएसआइडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त महकमों से खिलाड़ी भाग ले सकते थे।