विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में दर्दनाक हादसा, पत्नी के साथ सैर कर रहे व्यक्ति को बोलेरो ने मारी टक्कर

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:22 PM (IST)

अंबाला के जलबेड़ा रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर ...और पढ़ें

अंबाला में दर्दनाक हादसा। सांकेतिक फोटो

अंबाला में दर्दनाक हादसा। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. जलबेड़ा रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर।

  2. राजकुमार गंभीर घायल, पीजीआई चंडीगढ़ में कोमा में।

  3. अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू।

जागरण संवाददाता, अंबाला। जलबेड़ा रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से जलबेड़ा निवासी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पीजीआइ सेक्टर-12 चंडीगढ़ में सर्जरी के बाद वह कोमा में हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। थाना सदर अंबाला पुलिस ने उनकी पत्नी जसविंद्र कौर की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जसविंद्र कौर ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की शाम करीब 6:45 बजे वह पति राजकुमार के साथ खाना खाने के बाद सैर के लिए निकली थीं। दोनों जलबेड़ा से मानव चौक की ओर जाने वाली सड़क पर गए। सैर के बाद पेट्रोल पंप से घर लौटते समय शाम करीब 7:15 बजे वे पंप से लगभग 200 मीटर आगे गांव की ओर पहुंचे। जसविंद्र कच्ची सड़क पर चल रही थीं और राजकुमार पक्की सड़क पर थे।

तभी मानव चौक की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने राजकुमार को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। शिकायत के अनुसार, चालक ने कुछ देर ब्रेक लगाई और फिर वाहन समेत फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण बोलेरो का नंबर नोट नहीं किया जा सका।

हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी और राजकुमार को नागरिक अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया। वहां से उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआइ सेक्टर-12 में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर की सर्जरी हुई। चिकित्सकों के अनुसार, वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं।