भाजपा में जताई आस्था, मंत्री विज ने किया स्वागत
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर पूर्व पार्षद राजकुमार राजा ललित युवा मोर्चा महामंत्री भोला विज के प्रयासों से तोपखाना तोपखाना परेड वंदना कॉलोनी बोह से लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अंबाला : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर पूर्व पार्षद राजकुमार राजा ललित, युवा मोर्चा महामंत्री भोला विज के प्रयासों से तोपखाना, तोपखाना परेड, वंदना कॉलोनी बोह से लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विज ने उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता को भाजपा कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा। इसलिए हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। भाजपा में शामिल होने वालों में विजेंद्र सिंह राणा, एमएस रावत, अजय कुमार, राजपाल, राजीव कौशिक, बीबी राय, बलदेव राज आदि हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप