Move to Jagran APP

पॉलिसी के नाम पर ठगे पर पौने तीन लाख रुपये, केस दर्ज

पॉलिसी के नाम पर चार लोगों ने सोनिया कॉलोनी निवासी सोमनाथ के साथ पौने तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 08:42 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 08:42 AM (IST)
पॉलिसी के नाम पर ठगे पर पौने तीन लाख रुपये, केस दर्ज
पॉलिसी के नाम पर ठगे पर पौने तीन लाख रुपये, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पॉलिसी के नाम पर चार लोगों ने सोनिया कॉलोनी निवासी सोमनाथ के साथ पौने तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने राजेश वर्मा, अमित मिश्रा, संजय सक्सेना व 4 दविद्र नाथ शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सोमनाथ ने बताया कि जुलाई 2019 मैसर्स इंटरनेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दो पत्र प्राप्त हुए, जिसमें उन्हें पॉलिसी करवाने के बारे में कहा गया। इसके बाद उसने दिए नंबर पर कॉल की। इसके बाद आरोपितों ने पॉलिसी के बारे में बताना शुरू कर दिया। उनकी बातों में आकर उनपर विश्वास हो गया। इसपर आरोपितों ने उन्हें सभी कागज पूर्ण करने के लिए 9500 रुपये का खर्च आएगा। यह राशि उन्होंने कई बार उन्हें भेजी। इस तरह उन्होंने धोखे से उससे दो लाख 73 हजार अपने खातों में डलवा लिये। सारे पैसे जमा करवाने के बाद कंपनी ने उसपर 35 लाख रुपये का बकाया भी दिखा दिया। जिसे देखकर वह हैरान हो गया। इसके बाद उसने आरोपितों से संपर्क किया। लेकिन वह उससे आनाकानी करने लगे। यहां तक फोन को काट देते थे। इसके बाद उसे समझ में आ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.