गणेश विहार में इंजीनिय¨रग फैक्ट्री से हजारों का सामान चोरी
जासं, अंबाला शहर : शुक्रवार रात शहर गणेश विहार में स्थित इंजीनिय¨रग फैक्ट्री को ताला
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 07:18 PM (IST)
जासं, अंबाला शहर : शुक्रवार रात शहर गणेश विहार में स्थित इंजीनिय¨रग फैक्ट्री को ताला तोड़कर चोर हजारों के बेय¨रग और अन्य सामान ले उड़े। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के मुआयने के बाद सदर थाने में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। शहर सेक्टर-आठ वासी नवनीत ग्रोवर की गणेश विहार में इंजीनिय¨रग के नाम से फैक्ट्री है। रात करीब नौ बजे फैक्ट्री बंद करने के बाद सुबह नौ बजे खोलते हैं। बीती रात भी सही ढंग से ताले लगाए गए थे जो सुबह टूटे मिले। सदर थाना प्रभारी एसआइ मेहर ¨सह के मुताबिक केस जल्द सुलझा लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें