धनौड़ी गांव में घर में फंदा लगाकर युवक ने जान दी
धनौड़ी गांव में घर में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
धनौड़ी गांव में घर में फंदा लगाकर युवक ने जान दी
जागरण संवाददाता: अंबाला शहर
धनौड़ी गांव में घर में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। रविवार की दोपहर में दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने तोड़ दिया। मौके पर युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस शाम में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। लेकिन देरी होने पर सोमवार की सुबह में शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
25 वर्षीय अनिल पुत्र सुरेन्द्र परिवार के साथ धनौड़ी गांव में रहता था। अनिल की शादी करीब पांच साल पहले ही हुई थी। पुलिस के अनुसार पति- पत्नी का काफी समय से विवाद चल रहा था। हाल ही में पत्नी बिदर कौर अपने दोनों बच्चों को लेकर 15 दिन पहले मायके चली गई थी। ऐसे में युवक घर में अकेला रह रहा था। युवक के घर गेट सुबह ही दरवाजा खुल जाता था। रविवार की दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। इस पर गांव के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, तो भी गेट नहीं खुला। काफी देर गेट बजाने के बाद भी गेट नहीं खुला, तो लोगों ने दरवाजे को तोड़ दिया। मौके पर मृतक घर में चुन्नी से लटका मिला। इस दौरान लोगों ने फोन कर पुलिस और सरपंच को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही रविवार की शाम में शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंची। लेकिन शाम में देरी होने पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार की सुबह में चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सौंप दिया। गांव के सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि जिस समय मृतक ने फांसी लगाई। उस समय घर में कोई नहीं था। जबकि मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी इस दौरान सदर थाने के पुलिस कर्मी विजय कुमार ने बताया कि अनिल का पत्नी से विवाद चल रहा था। साथ ही पत्नी के घर में नहीं होने पर वह अकेले ही रह रहा था।