Move to Jagran APP

छेड़खानी का केस दर्ज कराने वाली महिला के पति को घोंपा चाकू, रेफर

छेड़खानी के मामले में जेल से बाहर आए आरोपित ने केस दर्ज कराने वाली महिला के पति की कमर में चाकू घोंप दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 03:13 PM (IST)
छेड़खानी का केस दर्ज कराने वाली महिला के पति को घोंपा चाकू, रेफर
छेड़खानी का केस दर्ज कराने वाली महिला के पति को घोंपा चाकू, रेफर

जागरण संवाददाता, अंबाला: छेड़खानी के मामले में जेल से बाहर आए आरोपित ने केस दर्ज कराने वाली महिला के पति की कमर में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ देख आरोपित फरार हो गया। वहीं, घायल अजय कुमार निवासी टंकी वाला मोहल्ला को स्थानीय नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया है और आरोपित महेश कुमार के खिलाफ महेशनगर थाने में केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

घायल अजय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले महेश ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी। पत्नी की शिकायत पर महेश के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। यह मामला अभी कोर्ट में भी विचाराधीन है। बीती एक नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान, महेश वहां आया और उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.