निगम ने शहर में नाले से मिट्टी निकालने काम शुरू किया
नगर निगम ने शहर के सेक्टर-7 में नाले से मिट्टी निकालने का काम शुरू कर दिया है। यहां पर लोगों ने नाले को मिट्टी से बंद कर दिया था। वहीं कुछ लोगों ने नाले पर रैम्प का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। बारिश होने पर जलभराव से वाहन चालकों की परेशानी होती थी।
जागरण संवाददाता: अंबाला शहर : नगर निगम ने शहर के सेक्टर-7 में नाले से मिट्टी निकालने का काम शुरू कर दिया है। यहां पर लोगों ने नाले को मिट्टी से बंद कर दिया था। वहीं कुछ लोगों ने नाले पर रैम्प का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। बारिश होने पर जलभराव से वाहन चालकों की परेशानी होती थी। लोगों ने नाले की सफाई के लिए निगम में शिकायत भी की थी।
शहर के सेक्टर-7 की गलियों में पानी के निकासी के लिए नाला बना है। लेकिन लोगों ने नाले को मिट्टी और रैंप बनाकर बंद कर दिया था। इस वजह से बारिश में नाले से पानी का निकासी बंद था। इस वजह से मुख्य सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती थी। इसके लिए लोगों ने निगम में शिकायत की थी। हाल ही में विधायक असीम गोयल ने भी निगम अधिकारियों को बारिश से पहले नालों की सफाई के निर्देश दिए थे, ताकि लोगों को जलभराव से राहत मिले। इसके बाद नगर निगम ने बंद नालों को खोलने का काम शुरू किया। शहर के सेक्टर-7 में काफी समय से नाला मिट्टी से बंद हो गया था। निगम ने नाले से मिट्टी निकालने काम शुरू कर दिया है। यहां पर निगम एक सप्ताह में नाले से मिट्टी निकालने काम पूरा करेगा। नगर निगम की माने तो इसके बाद अन्य मुख्य नालों की सफाई काम शुरू होगा। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। इस संबंध में एक्सईएन सौरभ ने बताया कि निगम ने नालों की सफाई शुरू कर दिया है। सेक्टर-7 में सात दिन में नाले की सफाई काम पूरा होगा।