Move to Jagran APP

महिला पर रखता था बुरी नजर, रात को घर में घुसा, पति के विरोध पर किया चाकू से हमला

महिला पर बुरी नजर रखने वाला जब रात को घर घुस आया तो पति अरविद ने विरोध किया। इसी के चलते हमलावर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 06:27 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 06:27 AM (IST)
महिला पर रखता था बुरी नजर, रात को घर में घुसा, पति के विरोध पर किया चाकू से हमला
महिला पर रखता था बुरी नजर, रात को घर में घुसा, पति के विरोध पर किया चाकू से हमला

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

loksabha election banner

महिला पर बुरी नजर रखने वाला जब रात को घर घुस आया, तो पति अरविद ने विरोध किया। इसी के चलते हमलावर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाए। यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अंबाला सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अरविद ने बताया कि अंबाला सदर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। उसका पड़ोसी असलम निवासी मोहल्ला शेखपुरा गांव मीरगंज बरेली (उत्तर प्रदेश) अक्सर उसके घर आता-जाता है। वह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है, जिसके चलते उसने असलम को घर आने-जाने से मना किया है।

उन्होंने बताया कि 3 व 4 मार्च की रात को असलम उनके मकान की दीवार से कूदकर घर के भीतर घुस आया। आहट हुई तो वह जाग गया। उसने असलम को इस समय घर आने का कारण पूछा तो वह भड़क गया। असलम ने इसी दौरान चाकू से उस पर वार कर दिया। इससे उसकी नाक, गर्दन व हाथ पर गहरे घाव लगे। उसने शोर मचाया, तो असलम उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

इसी दौरान उसका भाई सुरेंद्र सिंह मौके पर आया और उसे नागरिक अस्पताल शहर लेकर पहुंचा। यहां पर डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.