दिन भर हवा चलने से 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, आ¨शक रूप से छाए रहेंगे बादल
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दिन भर हल्की से तेज हवा चलते रहने से कई दिनों बाद दिन का
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 08:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दिन भर हल्की से तेज हवा चलते रहने से कई दिनों बाद दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे आया। दिन का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ जो कि 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। वहीं, करीब एक सप्ताह बाद 6 जून को बरसात की संभावना व्यक्त की है। बेशक तापमान में गिरावट से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन बिजली कट लगातार परेशानी का सबब बने हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें