स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को गणित की बारीकियां सिखाई
संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज बराड़ा में गणित विभाग की ओर से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, बराड़ा : संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज बराड़ा में गणित विभाग की ओर से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष से कोमल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष वंदना द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष से ईशा तृतीय और कंसोलेशन बीएससी प्रथम से संगीता को चुना गया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ दलजीत कौर, डॉ नवनीत कौर और मिस मानसी ने निभाई। कॉलेज प्रधानाचार्य प्रवीण वर्मा के दिशा निर्देश से गणित विभाग की को-ऑर्डिनेटर डॉ. इंदू विज, इंचार्ज मिस कौशल की देखरेख में प्रतियोगिता को करवाया गया।
डॉ. प्रवीण वर्मा ने छात्राओं को गणित के महत्व के बारे में बताते हर प्रतियोगिता में 30 फीसद गणित का पेपर होता है। इसलिए हमें गणित विषय में भी रुचि रखनी चाहिए। गणित के माध्यम से हमें पता चलता है कि हर परेशानियों का समाधान हो सकता है।
उन्होंने विजयी छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में गणित विषय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ डॉ इंदू विज ने भी छात्राओं को बताते हुए कहा कि गणित कला का राजा और विज्ञान की रानी होती है।