लाइफ स्टाइल में बदलाव लाने वाली सुपर हाउस वाइफ का होगा सम्मान
सतीश खेत्रपाल सेवा सदन की ओर से सुपर होम मेकर-22 का आयोजन मोहन विलास में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला: सतीश खेत्रपाल सेवा सदन की ओर से सुपर होम मेकर-22 का आयोजन मोहन विलास में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इनमे यमुनानगर, अंबाला छावनी और अंबाला सिटी, गरनाला आदि स्थानों से महिलाओं ने एंट्री कराई। कार्यक्रम में डाइटिशियन प्रीति नारंग, इमेज कंसल्टेंट पूनम दीवान, जिम्नास्टिक कोच कपिल कौशिक, ब्यूटी व हेयर एक्सपर्ट दीपक आर्य ने महिलाओं को विभिन्न टिप्स देते हुए रोजगारपरक जानकारी दी। यह एक्सपर्ट महिलाओं को नि:शुल्क ट्रेनिग देंगे, जो एक माह तक चलेगी।
इसके साथ ग्रूमिग सेशन भी हुआ। महिलाओं ने खेलकूद में भी खुद की प्रतिभा दिखाई। सतीश खेत्रपाल सेवा सदन वाइस चेयरपर्सन दीप्ति दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि एक माह तक सेशन होगा। 30 मार्च को फिनाले होगा। महिलाओं के जीवन में जो भी बदलाव आएगा। उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमे प्रतिभागियों के बीच कंपीटिशन होगा। इसमे सुपर हाउस वाइफ का सेलेक्सन होगा। वहीं महिलाओं को रोजगारपरक सामान भी वितरित किया गया।