सुहागिनों ने चांद के दीदार के साथ खोला व्रत
जागरण संवाददाता, अंबाला : चांद करवा चौथ के दिन प्रत्येक सुहागिन के लिए वरदायक बन कर फलित
जागरण संवाददाता, अंबाला : चांद करवा चौथ के दिन प्रत्येक सुहागिन के लिए वरदायक बन कर फलित होता है। हर सुहागिन को करवा चौथ के पर्व का साल भर इंतजार करती है। करवा चौथ पर दिन भर निर्जला रह कर पति की लंबी आयु की कामना करने वाली महिलाओं के लिए चांद के दीदार के साथ ही यह इंतजार खत्म होता है। करवा चौथ पर महिलाएं घरों की छतों से आसमान में टकटकी लगाए देखती रही। जब चांद निकला तो चेहरे से शिकन दूर हुई। सौलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने पहले छलनी में से चांद का दीदार किया। फिर अर्घ्य दिया और छलनी से पति के चांद से चेहरे का दीदार किया। पति के लंबी उम्र की कामना की। वहीं, पति ने भी निर्जला पत्नी को पानी पिला कर व्रत खुलवाया और पत्नी को आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए। युवतियों ने भी मनवांछित वर के लिए व्रत रखे। जिन महिलाओं के पति विदेश में या दूर प्रदेश में थे वहां इंटरनेट व फोटो इजहार का जरिया बना। इसके साथ ही शहर व छावनी के विभिन्न रेस्तेरा व होटलों, क्लबों में करवा चौथ के कार्यक्रम आयोजित किए गए। करवा चौथ से पहले महिलाएं दिन भर बाजारों में मेहंदी, श्रृंगार व तैयारियों में जुटी रही।
फोटो- 20
पालिका विहार में महिलाओं ने मंदिर में की पूजा
शहर के पालिका विहार में महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर महिलाओं ने श्री कृष्ण मंदिर में महिलाओं ने निर्जला रहकर करवा चौथ की कथा सुनी। कथा वाचक ने कहा कि जब अर्जुन की पत्नी द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण से अपने पति के संकट खत्म करने के उपाय के बारे में पूछा तो श्रीकृष्ण ने उन्हें कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत रखने के बारे में बताया।
फोटो- 22
अमरपाली में भी रही कार्यक्रमों की धूम
- शहर के अमरपाली होटल में भी करवा चौथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके करवा डांस, करवा फि¨लग, चार्ट गेम्स, फन्नी ट्रिक्स व तंबोला आदि गेम्स कराए गए। कार्यक्रम का संचालन अंजलि, कोमल व मीना आदि ने किया। महिलाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहने पर साथ के साथ पुरस्कृत भी किया गया।
फोटो- 24
अमर पैलेस में समायक मंडल ने रखा करवा चौथ
श्री समायक मंडल द्वारा शहर के अमर पैलेस होटल में करवाचौथ उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सुंदर परिधानों में सजी महिलाओं के लिए विभिन गेम्स का आयोजन किया गया। महिलाओं को प्रतियोगिताओं के आधार पर विभिन्न खिताबों से नवाजा गया। इस दौरान महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर त्योहार की खुशी जाहिर की।
फोटो - 23
करवा चौथ पहला अनुभव
पटेल रोड पर मेहंदी लगवाने आई महिला दीपिका के मुताबिक उसका यह तीसरा करवा चौथ है। अब करवा चौथ को लेकर हर सुहागिन की तरह उसके मन में उत्सुकता है। पति की दीघार्यु के इस पर्व पर महिला हर श्रृंगार करती है। साल भर महिलाओं को इंतजार रहता है।
फोटो - 56
महिला सोनिया के मुताबिक उसके लिए करवा चौथ वाकई ऐसा अनुभव जिसे वह अभी शब्दों में बयां नहीं कर सकती। इस पर्व को लेकर साल भर इंतजार रहता है और कई दिनों पहले तैयारी शुरू हो जाती है। वह भी हर महिला की तरफ पति की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगेगी।