छात्राएं बोली-घबराएंगी नहीं, आवाज करेंगी बुलंद
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आत्मरक्षा ही संपूर्ण सुरक्षा दैनिक जागरण के अभियान के तहत
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आत्मरक्षा ही संपूर्ण सुरक्षा दैनिक जागरण के अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वूमन आइटीआइ में छात्राओं में जोश भरा गया। साथ ही साथ उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। करीब सवा घंटे चले इस कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक छात्राओं ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि इसमें अपनी भागीदारी भी मौके पर ही सुनिश्चित भी की। टीम जागरण सहित आइटीआइ के ¨प्रसिपल को छात्राओं ने विश्वास दिलाया कि वह शोषण के खिलाफ अब दबेंगी नहीं बल्कि अपनी आवाज को बुलंद करेंगी। दोपहर करीब दो बजे से लेकर सवा दिन बजे तक आइटीआइ में अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्लेयर हरप्रीत व उनकी साथी गुरदीप ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने और दुश्मन पर कैसे हमला किया जा सकता है के तरीके बताए।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला थाना प्रभारी एसएचओ सुनीता ढाका ने की। इस दौरान उन्होंने आपरेशन दुर्गा की जानकारी भी छात्राओं को दी। सुनीता ने बताया कि विकट परिस्थितियों अपना उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह महिलाएं आगे आ सकती हैं। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अभियान अंबाला की ब्रांड एंबेसडर व जिला युवा एवं विकास संगठन द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा ¨सह ने अपने कालेज समय की घटना बताते हुए बताया कि किस तरह से महिलाओं के पास मौजूद वस्तुएं मुसीबत में काम आ सकती हैं और कैसे उन्हें हम हथियार के तौर पर जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकते हैं। राजकीय ब्वॉयज आइटीआइ के ¨प्रसिपल भूपेंद्र ¨सह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया। आइटीआइ वूमन के ¨प्रसिपल भूपेंद्र पाल ने इंस्पेक्टर सुनीता, डॉ. प्रतिभा ¨सह व दैनिक जागरण को ऐसे प्रयासों के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कैसे करें घेराव के समय खुद का बचाव की दी जानकारी
यह भी बताया गया कि यदि तीन चार इससे ज्यादा लड़के अकेली लड़की को घेर लें तो कैसे उनका सामना करना है। बताया गया कि ऐसी स्थिति में हमने लड़ना नहीं है बल्कि उन्हें बातों में लगाकर या डरने की बात कहकर मौका तलाशकर उनके बीच से निकलना है। इसके बाद कैसे मदद के लिए किसी को बुलाना है कि सारी जानकारी भी दी गई।
इस तरह दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
घर में यदि शत्रु घुस जाए और वह चाकू से हमला कर दे और आप निहत्थे हों तो उसके चाकू के वार से कैसे खुद का बचाव करते हुए उसके कानों पर हमला करते हुए उसे वहीं गिराना है कि जानकारी दी गई। इसी तरह पीछे से कोई आकर यदि मुंह पर हाथ रखकर किडनै¨पग के प्रयास करता है तो उसको कैसे हराया जाना है और शरीर के किस हिस्से पर वार कर उसे गिराया जा सकता है कि जानकारी भी दी गई। इसी तरह ऑटो, बस और पैदल चलते हुए छेड़खानी के समय कैसे बचने के साथ दुश्मन को हौसले पस्त करते हुए उसके सबक सिखाना है कि जानकारी भी दी गई।