विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसवाइएल के बाद अब चंडीगढ़ के लिए संघर्ष शुरू होगा : अभय चौटाला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 23 Feb 2017 01:09 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 02:55 PM (IST)

एसवाइएल नहर की खोदाई के लिए पंजाब कीे ओर कूच करने से पहले इनेलो की अंबाला में अनाजमंडी में रैली ...और पढ़ें

एसवाइएल के बाद अब चंडीगढ़ के लिए संघर्ष शुरू होगा : अभय चौटाला
एसवाइएल के बाद अब चंडीगढ़ के लिए संघर्ष शुरू होगा : अभय चौटाला
जेएनएन, अंबाला। एसवाइएल नहर की खोदाई करने का एलान करने वाले इंडियन नेशनल लोकदल ने पंजाब रवाना होने से पहले अंबाला शहर की अनाजमंडी में 'जलयुद्ध रैली' की। रैली में अभय चौटला, इनेलो के प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा सहित सभी वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे। रैली के बाद इनेलो कार्यकर्ता पंजाब सीमा की ओर रवाना हुए। रैली में ह अभय सिंह चौटाला ने एलान किया कि एसवाइएल के बाद अब राजधानी चंडीगढ़ के लिए संघर्ष किया जाएगा।
अभय चौटाला ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि पानी हरियाणा को न मिले इसके लिए सरकार साजिश रच रही है। रैली के बाद कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियों में अभय सिंह चौटाला और अशोक अरोड़ा के नेतृत्‍व में पंजाब की ओर रवाना हुए।
रैली में काफी संख्‍या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताअों ने हाथों में कस्सी व फावड़े ले रखे थे। रैली में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता नहर की खुदाई करेंगे। हम हर हाल में पंजाब कूद करें और नहर की खोदाई करने जाएंगे। पुलिस चाहे रास्ते में गिरफ़्तार कर ले, लेकिन तब तक हम रुकेंगे नहीं।

जलयुद्ध रैली में मौजूद इनेलाे की महिला कार्यकर्ता।
रैली में इनेलो के विधायक,राज्‍यसभा सदस्‍य और अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद थे। रैली के बाद इनेलो कार्यकर्ता करीब ढ़ाई बजे पंजाब की ओर रवाना हुए । दूसरी यह भी जानकारी मिली है कि यदि इनेलो कार्यकर्ता शांतिपूर्वक जाएंगे तो हरियाणा पुलिस उनको नहीं रोकेगी। यह भी बताया जाता है कि पंजाब सीमा में घुसने के बाद वहां की पुलिस इनेलो नेताअों और कार्यकर्ताआें को हिरासत में ले लेगी।
रैली में इनेलो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी फावड़े आदि ले रखे हैं। दूसरी ओर, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।