Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ambala News: गृहमंत्री अनिल विज की नन्ही नातिन ने गाया 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे...राम आएंगे' गीत

    By Deepak Behal Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 01:41 PM (IST)

    Ambala News हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज में शनिवार को बचपन भी दिखाई दिया। विज की नन्ही नातिन वान्या को अपने गले से लगा लिया और गीत मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे राम आएंगे सुनाने लिए कहा। वान्या ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे राम आएंगे राम आएंगे मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे सुनाया।

    Hero Image
    Haryana News: प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की नातिन वान्या गीत सुनाते हुए। पीआरओ

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज में शनिवार को बचपन भी दिखाई दिया। विज ने उनकी ओर भागते हुए आ रही अपनी नन्ही नातिन वान्या को अपने गले से लगा लिया और गीत मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे सुनाने लिए कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विज की नातिन ने गाया 'राम आएंगे गीत'

    वान्या ने मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे सुनाया। वान्या ने गीत के बोल पर आगे बढ़ते हुए सुनाया राम आएंगे तो आंगना सजाउंगी, दीप जलाके, दिवाली मनाउंगी, मेरे जन्मों के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएंगे, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

    गीत को आगे गाते हुए वान्या ने गाया कि ‘राम झूलेंगे तो पालना झुलाउंगी, मीठे मीठे मैं भजन सुनाउंगी, मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएंगे, राम आएंगे, मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

    यह भी पढ़ें: झज्जर: अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

    विज और अन्य लोगों ने तालियां बजाकर वान्या का बढ़ाया हौंसला 

    इसी प्रकार, नन्हीं वान्या ने गीत की अगली पंक्तियों को गाते हुए गाया कि मैं तो रूचि-रूचि भोग लगाउंगी, माखन मिश्री मैं राम को खिलाउंगी, मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

    इस दौरान विज तथा अन्य साथ खड़े व्यक्तियों ने तालियां बजाकर विज की नातिन वान्या की हौंसला अफजाई की और गीत समाप्त होने पर विज सहित सभी व्यक्तियों ने हंसकर सकारात्मक माहौल सृजित किया।

    यह भी पढ़ें: Bhiwani News: श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति लोगों में काफी उत्साह, 22 जनवरी के कार्यक्रम को होगा लाइव प्रसारण