हरियाणा दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं : वेन्यू हुए फाइनल, कंपीटिशन का शेड्यूल भी जारी
जागरण संवाददाता अंबाला हरियाणा दिवस पर अंबाला में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का वेन्यू त
जागरण संवाददाता, अंबाला :
हरियाणा दिवस पर अंबाला में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का वेन्यू तय कर लिया गया है। मंगलवार को डीसी अशोक कुमार के साथ डीएसओ एन सत्यन की मीटिग हुई। इस में तय किया गया कि प्रतियोगिता के तहत कहां-कहां पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अंबाला शहर और अंबाला कैंट के वेन्यू फाइनल किए गए हैं। दूसरी ओर कंपीटिशन किन आयु वर्गो के बीच होंगी, इसे भी तय कर लिया गया है। अब देखना है कि इन प्रतियोगिताओं में कितनी टीमें भाग लेती हैं। इसी को लेकर खेल विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि इस संबंध में खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटियां भी तय कर दी गई हैं। लड़कों के वर्ग में जहां 105 खिलाड़ी शामिल होंगे, वहीं लड़कियों के वर्ग में 100 खिलाड़ी भाग लेंगे। ----------- यहां पर होगी खेल प्रतियोगिताएं प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अंबाला शहर और कैंट के वेन्यू फाइनल किए गए हैं। इसके तहत अंबाला शहर के राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर 20 में एथलेटिक्स, कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा शहर के पुलिस डीएवी स्कूल में बॉक्सिग, अंबाला कैंट के आनंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिटन तथा बीडी ग्राउंड में फुटबाल, एचएपी प्रथम बटालियन अंबाला शहर में हॉकी, डीएवी रिवरसाइड स्कूल अंबाला कैंट में हैंडबॉल का आयोजन किया जाएगा। ----------- यह प्रतियोगिताएं होंगी - एथलेटिक्स अंडर 21 (लड़के व लड़कियों) में 100, 200, 400, 800, 1500 व 5000 मीटर रेस, लंबी कूद, हाईजंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो - बाक्सिग अंडर 17 से 19 लड़कों में 49-52, 52-57, 57-60, 64-69, 75-81 किलो भार वर्ग में मुकाबले होंगे। इसी तरह लड़कियों में 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 69-75 किलो भार वर्ग में मुकाबले होंगे - बैडमिटन अंडर 19 लड़के व लड़कियों में एकल व टीम इवेंट - फुटबाल अंडर 19 लड़के व लड़कियों में टीम इवेंट - हॉकी अंडर 17 लड़के व लड़कियों में टीम इवेंट - हैंडबाल अंडर 19 लड़के व लड़कियों में टीम इवेंट - कबड्डी लड़के (75 किलो भार वर्ग) व लड़कियों में टीम इवेंट - कुश्ती अंडर 21 लड़कों की फ्रीस्टाइल में 57, 65, 70, 74, 86 किलो भार वर्ग, ग्रीको रोमन में 55, 60, 67, 77, 87 किलो भार वर्ग में मुकाबले होंगे। इसी तरह लड़कियों में 50, 53, 57, 62, 68 किलो भार वर्ग में मुकाबले होंगे। ------------ मैच कहां पर आयोजित होंगे, इसके लिए वेन्यू फाइनल कर लिए गए हैं। इस संबंध में डीसी अंबाला से बैठक हुई थी। अंबाला शहर और कैंट दोनों जगहों पर मैच करवाए जाएंगे। - एन सत्यन, डीएसओ अंबाला