बेटे की चाहत, नहीं रुक रही कोक में तांक-झांक
उमेश भार्गव, अंबाला शहर गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की पहचान की लालसा थामे से भी नहीं थम
उमेश भार्गव, अंबाला शहर
गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की पहचान की लालसा थामे से भी नहीं थम रही। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने से लेकर अब तक बेशक सरकार जागरूकता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन बेटे की लालसा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भारी पड़ रही है। बेशक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भाजपा सरकार आने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों को बंद करवाया और कई डाक्टरों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। लेकिन आंकड़े गवाह हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद वर्ष मई 2015 से 2018 तक हर साल लगातार पीएनडीटी (प्रसव पूर्व ¨लग जांच) और एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन पैक यानी गर्भपात वाली किट) अवैध रूप से बेचने के केस में वृद्धि हुई। यानी हत्यारे हर कार्रवाई से बेखौफ हैं। प्रदेश की बात करें तो पानीपत इस मामले में टॉप पर है। मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मई 2015 से लेकर अक्टूबर 2018 तक पुलिस ने प्रदेश में 1867 केस दर्ज किए। इनमें से पीएनटी के 978 जबकि एमटीपी के 879 केस शामिल हैं।
----------------------
वर्ष 2018 में 6 माह में दर्ज हुए रिकॉर्ड 645 केस
भाजपा सरकार बनने से लेकर अक्टूबर 2018 तक की बात करें तो वर्ष 2018 में 31 मार्च से लेकर 30 अक्टूबर तक प्रदेश में पीएनडीटी के 345 और एमटीपी के 300 मामले दर्ज किए गए। यानी कुल 645 केस जोकि वर्ष 2014 से अभी तक किसी भी पूरे वित्त वर्ष में दर्ज नहीं हुए। वर्ष 2016 से लेकर अक्टूबर 2018 तक पानीपत में कुल 158 केस दर्ज हुए जबकि 153 केस के साथ फरीदाबाद दूसरे और 146 मामलों के साथ यमुनानगर तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए। इसी अवधि में सीएम सिटी करनाल में 89 और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृह जिले में पूरे 100 केस दर्ज हुए। मेवात प्रदेश में सबसे शांत रहा और यहां सबसे कम 18 मामले ही सामने आए। 31 मार्च 2016 तक पीएनडीटी के प्रदेश में 211, 31 मार्च 2017 तक 434, 31 मार्च 2018 तक 577 और इसके बाद अक्टूबर तक 645 केस पुलिस ने दर्ज किए।
-----------------------------------
मई 2015 से अक्टूबर 18 तक पीएनडीटी-एमटीपी के इस तरह हुए केस दर्ज:-
--
जिला 31 मार्च 2016 तक 31 मार्च 2017 31 मार्च 2018 अक्टूबर 2018 तक कुल
यमुनानगर 12+09 24+15 26+16 26+18 146
सोनीपत 02+05 17+09 28+10 34+11 116
हिसार 04+06 07+10 12+13 13+13 78
कैथल 09+06 16+14 23+15 23+16 122
फरीदाबाद 03+13 12+20 16+33 16+40 153
सिरसा 04+07 16+10 20+12 22+13 104
पंचकूला 01+04 03+07 05+07 05+07 39
कुरुक्षेत्र 04+03 13+12 19+14 20+19 104
पलवल 01+07 01+13 02+15 03+17 59
मेवात 01+01 01+01 02+04 02+04 18
भिवानी 04+05 06+09 08+10 08+14 64
जींद 09+06 12+13 16+16 16+19 107
करनाल 05+06 13+08 17+11 18+11 89
रेवाड़ी 02+06 05+10 08+10 09+10 60
अंबाला 09+03 17+05 26+05 30+05 100
नारनौल 05+02 13+03 19+05 20+05 72
गुरुग्राम 06+02 12+07 16+10 16+14 83
पानीपत 04+24 12+28 15+29 16+30 158
रोहतक 03+00 05+11 18+12 22+12 83
फतेहाबाद 01+03 05+07 06+11 07+13 53
झज्जर 02+02 09+05 11+06 14+10 59