सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आई बेटियों ने गुरुद्वारा में माथा टेककर लंगर का प्रसाद छका
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : फतेगढ़ साहिब से हरियाणा के लिए निकली समरसता संदेश यात्रा
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : फतेगढ़ साहिब से हरियाणा के लिए निकली समरसता संदेश यात्रा बृहस्पतिवार को शहर पहुंची। इस समरसता संदेश यात्रा में प्रदेश भर से करीब 125 कालेज छात्राओं ने रैली निकालकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इन बेटियों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब (बाउली साहिब) में माथा भी टेका और लंगर का प्रसाद भी छका। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से छात्राओं को सम्मानित करते हुए सरोपा भेंट किया गया। छात्राओं ने मीरी पीरी चौक से हाथों में पतिकाएं लेकर समरसता का संदेश देते हुए स्पाटू रोड से गुरूद्वारा मंजी साहिब पहुंची। यहां मंजी साहिब गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा के प्रदेश महासचिव नरेन्द्र ¨सह ने बताया कि इस यात्रा को पंचकूला स्थित मनसा देवी मंन्दिर से रवाना किया गया है। यह यात्रा हरियाणा के विभिन्न जिलों से होती हुई 8 जनवरी को सोनीपत में हरियाणा का रूट पूरा कर लेगी। इसके बाद 9 जनवरी को यात्रा दिल्ली राजघाट पर संपन्न होगी। इस यात्रा के माध्यम से भाईचारा बढ़ाने के लिए सामाजिक समरसता को मजबूत करना ही मूल उद्देश्य है। शहर पहुंचने पर बेटियों का स्वागत बलबीर ¨सह, हरपाल ¨सह पाली, रणबीर ¨सह फौजी, सुधीर शर्मा, राम रत्न गर्ग, सतविन्द्र ¨सह ढींढसा आदि ने किया।