अलग-अलग जगह पर सांप के काटने से दो की बिगड़ी हालत
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अलग-अलग जगहों पर सांप के डसने से व्यक्तियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उप
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अलग-अलग जगहों पर सांप के डसने से व्यक्तियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। फिलहाल चिकित्सकों ने मरीजों को दवा दी गई और दाखिल कर लिया है।
जानकारी अनुसार ईस्माईलाबाद क्षेत्र के हरिगढ़ भोरख निवासी करनैल सिंह अपने खेतों में गया हुआ था, जहां उसे सांप ने डस लिया। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़गने लगी। परिजनों ने मरीज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। इसी तरह नेपाल का रहने वाला नरबहादुर पंजाब के झरमड़ी स्थित एक निजी पैलेस में कूक का काम करता है। वह बुधवार को रसोई में काम कर रहा था। अचानक सांप और उसे डस लिया। इसके बाद अन्य साथियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर हालत में सुधार हुआ है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार हुआ है।